पिंडरा। सिंधोरा कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी में चार दिनों से रसोई गैस न मिलने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने चक्का जाम किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर लोगों को शांत कराया। लोगों का कहना था कि चार दिनों से गैस सिलेंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं सुबह साढ़े 7 बजे सिंधोरा बाज़ार में चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुचे सिंधोरा इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने किसी तरह एक घंटे के अंदर समझाकर शांत कराया। एजेंसी के मालिक चिंटू जायसवाल ने बताया कि तीन दिनों से वाहन सिलेंडर लेकर नहीं आ रहा था। सोमवार को आया है। बुधवार को सिलिंडर मिलेगा।