फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली तक बिजली बिल पर सब्सिडी का उपभोक्ताओं को मिल सकता है लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 6.50 लाख हैं घरेलू उपभोक्ता, 35 पैसे से 1.35 रुपये प्रतियूनिट की मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बिजली के बिल में सब्सिडी दिए जाने के सरकार के फैसले के बाद अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से इसे अमल में लाने की कवायद शुरू हो गई है। दीपावली तक इसका सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। उपभोक्ताओं को 35 पैसे से लेकर 1.35 रुपये तक प्रति यूनिट का लाभ मिलेगा। इसमें भी अब शहरी इलाके में घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम 6.50 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का भुगतान करना होगा।
जिले में करीब आठ लाख से अधिक बिजली के उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 6.50 लाख घरेलू और 2 लाख से अधिक वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। इनमें ढाई लाख घरेलू उपभोक्ता गरीबी रेखा के नीचे यानी बीपीएल की श्रेणी में आते हैं। सरकार ने जो स्लैब बनाया है उसके आधार पर बीपीएल वालों को 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली खर्च देना होगा। अन्य घरेलू उपभोक्ताओं (बीपीएल को छोड़कर) में हर माह अगर किसी का बिजली खर्च 150 यूनिट तक है तो उनको 1.35 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही 151 से 300 यूनिट खर्च पर 85 पैसे प्रति यूनिट और 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 35 पैसे प्रति यूनिट की सब्सिडी की राहत देने का फैसला सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाभ मिलेगा। कारपोरेशन स्तर से इस संबंध में आदेश आने के बाद उसे कंप्यूटर में फीड कराया जाएगा। इसके बाद सभी को निर्धारित स्लैब के आधार पर लाभ मिलने लगेगा। - अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें