रामनगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में सामुदायिक शौचालय निर्माण का शुरू हो गया। शौचालय के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष दया शंकर मिश्रा की पहल पर यूपीसीडा द्वारा जमीन उपलब्ध कराई गई है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल ने भूमि पूजन किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जायसवाल ने युपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी, यूपीसीडा के अधिशासी अधिकारी राजीव चौहान और यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक रामप्रकाश यादव और कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज सुबोध सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वेद शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अमित तुलस्यान, पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संवाद