फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सील के बाद भी चंद्रा आनंदम में चल रहा था निर्माण कार्य, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेहमलपुर में तीन महीने पहले सील चंद्रा आनंदम के चार मंजिला भवन में निर्माण कार्य पर वीडीए ने कार्रवाई की है। वीडीए के जेई संजय तिवारी ने अनुराग चंद्र के खिलाफ नक्शा के विपरीत और सील निर्माण के बावजूद निर्माण कार्य कराने पर बड़ागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जेई संजय तिवारी ने पुलिस को बताया कि बड़ागांव क्षेत्र के शिल्पी इंटर प्रा. शिल्पी इंड चंद्रा टावर में अवैध निर्माण किया गया। 10 फरवरी को सील की कार्रवाई की गई, लेकिन निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि निर्माणकर्ता ने वीडीए के सील बंद आदेश का उल्लंघन कर चोरी-छिपे निर्माण कराया था। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें