वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउन हॉल में चार दिवसीय कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी पूजनोत्सव शुरू हुआ। पंच प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजन हुआ। मां के खजाने के पूजन के बाद वितरण होगा। कौस्तुभ गर्ग, पूजा गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल ने सपत्नीक पूजन किया। आचार्य पंडित विकास महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश के बाद कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी, विद्या की देवी माता सरस्वती, माता काली एवं महाबली हनुमान की विशेष आराधना के साथ प्राण-प्रतिष्ठा हुई। पूजन में संस्था संरक्षक अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल शामिल रहे। संवाद