सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बहुद्देश्यीय शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्रों को योजनाओं से जोड़, उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर के लाभार्थियों से जानकारी ली। शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए पात्र परिवारों से इसका लाभ लेने की अपील की। योजना से परिवारों को बिजली के बिल में बचत हो सकती है। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर बीडीओ रिया सैनी, आईएएस आयुष गर्ग, परियोजना अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम, अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह, डीजी पावर के निदेशक सूबेदार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रहे।