उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सहित कई कांग्रेस नेताओं के ऊपर नामजद फर्जी मुकदमों को दर्ज कराए जाने के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, रमजान अली, डॉ राजेश गुप्ता, आनंद सिंह, ओमप्रकाश ओझा, हसन मेहंदी कब्बन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।