फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर विरोध में उतरे कांग्रेसी, निकाला मशाल जुलूस तो पुलिस हुई नोकझोंक

Wed, 20 Oct 2021 11:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मशाल जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्त्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा जाते समय हिरासत में लिए जाने पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। बुधवार की देर शाम कांग्रेस नेताओं ने मशाल जलाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस की ओर से कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में मशाल जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालने का प्रयास किया तो पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत में मृत सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि के परिवार से आगरा मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर कांग्र्रेसी उबल पड़े। विरोध स्वरूप देर शाम को कांग्रेस की ओर से जनाक्रोश मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस ने बल प्रयोग करके कांग्रेसियों को मशाल जुलूस निकालने से रोक दिया।

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता न डरा है न डरेगा। जनता के हक अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान राघवेंद्र चौबे, राजेश्वर पटेल, अनुभव राय, परवेज खान, फसाहत हुसैन बाबू, दिलीप चौबे, मनीष चौबे, शैलेन्द्र सिंह, अनुराधा यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें