वाराणसी। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा मोहनसराय बैरवन से निकली और समापन राजातालाब में हुआ। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि रास्ते में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मनरेगा मजदूरों के हित में एक दिन की मंजूरी 400 रुपये किए जाने की मांग की गई। साथ ही रोजगार 125 दिन का जुमला नहीं गारंटी दो की मांग की। राजातालाब पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, शिवपुर प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, गिरीश चंद्र पांडेय, संतोष मौर्या, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो