फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चुनाव आयुक्त के विरोध में चोलापुर में कांग्रेस नेता हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रस्तावित पुतला दहन और पैदल मार्च से पहले रविवार को चोलापुर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। धरसौना कांग्रेस कार्यालय पर जुटे नेताओं को पुलिस थाने ले गई। हालांकि, कुछ घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौबे के नेतृत्व में प्रदर्शन होना था। कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करना चाहते थे। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक और सांविधानिक मूल्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वे जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई कार्रवाई के खिलाफ भी प्रदर्शन करना चाहते थे। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजूराम और दिलीप चौबे, वीरेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह और रमेश सिंह अमरनाथ मिश्रा, सागर रामब्रिज चौहान, भगवती प्रसाद शामिल रहे। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि सभी को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें