वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को बेरोजगार दिवस मनाया। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ते तेल के दामों सहित कई जनसमस्याओं के विरोध में रविंद्रपुरी में प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि देश बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि युवा रोजगार के लिए परेशान हैं और गरीब परिवार महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जनता को विकास के नाम पर केवल आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों की याद दिलाई है। ब्यूरो