फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समय से हो उपचार तो ठीक हो जाएंगे जन्मजात टेढ़े पंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में मना विश्व क्लबफुट दिवस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में शनिवार को विश्व क्लबफुट दिवस पर लोगों को जन्मजात टेढ़े पंजों के कारण, उपचार के बारे में जानकारी दी गई। सीएमएस डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि शिशुओं के जन्मजात टेढ़े पंजे (क्लबफुट) की विकृति अब लाइलाज नहीं रही। समय से उपचार होने पर यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत इसके उपचार की निशुल्क व्यवस्था है।
क्लबफुट इलाज के लिए पोंसेटी पद्धति को विकसित करने वाले डॉ. इग्नासियो पोंसेटी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि टेढ़े पंजे (क्लबफुट) की समस्या एक जन्मजात विसंगति है। आरबीएसके के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. एके मौर्या ने कहा कि आरबीएसके के तहत ऐसे बच्चों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इलाज में बच्चों के पंजों में 4-6 सप्ताह तक प्लास्टर लगाया जाता है। कार्यक्रम में डॉ. सुशील अग्रवाल, डॉ. केके बरनवाल, डॉ. ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल में 276 बच्चों का हुआ उपचार
एसीएमओ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। पिछले चार साल में क्लबफुट पीड़ित 276 बच्चों का उपचार किया जा चुका है। इनमें दो सौ से अधिक बच्चे अब सामान्य रूप से चलने भी लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें