फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य से बनेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में देवी मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य की खाद बनाई जाएगी और उसका इस्तेमाल शहर के पार्काें में किया जाएगा। इसके लिए मंदिरों के आसपास अलग गाड़ियां लगाई जा रही हैं। इसमें ही निर्माल्य एकत्र किए जाएंगे और प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाया जाएगा। नगर निगम की कार्ययोजना के अनुसार देवी मंदिरों के आसपास सफाई के लिए कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें हिदायत दी गई है कि मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य को उचित स्थान पर पहुंचाएं। जोनल अधिकारियों को भी नियमित भ्रमण कर ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए ही हो। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य से खाद बनाई जाएगी। खाद का इस्तेमाल शहर के पार्कों में किया जाएगा। इसके अलावा जरूरतमंद किसानों को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें