कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मंगलवार को कान और नाक की समस्या से परेशान दो मरीजों की जटिल सर्जरी हुई। इसमें एक महिला मरीज को नाक बंद होने से सांस लेने में परेशानी थी तो दूसरे युवक को सुनाई न देने की समस्या थी। सर्जरी के बाद दोनों मरीज स्वस्थ है। ईएनटी सर्जन डॉ. नेहा वर्मा और डॉ. रचना सिंह ने जिन मरीजों की सर्जरी की उसमें एक 26 वर्षीय महिला और दूसरा 24 वर्षीय युवक है। चौबेपुर के चंदौसी की प्रियंका नाक बंद होने, सांस लेने में परेशानी थी। चेतगंज में छोटी पटिया निवासी उदय प्रताप सिंह के बाएं कान में समस्या थी। एसआईसी डाॅ. बृजेश कुमार ने सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की सराहना की।