एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह में एक देश का जयकारा लगाने वाले हैदराबाद से एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की शिकायत राष्ट्रपति से की गई है। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कहा है कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102 के विरुद्ध है। किसी देश का जयकारा लगाना विदेशी राज्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। ओवैसी की संसद सदस्यता रद्द करने का अनुरोध किया है। याचिका को ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति भवन भेजा गया है।