महिला आरक्षित रिटायरिंग रूम में पुरुष यात्रियों को ठहराने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर महिला रिटायरिंग रूम में पुरुष के आने जाने की शिकायत महिलाओं ने रेल मदद एप और आईआरसीटीसी के अधिकारियों से की है। महिलाओं ने एक्स हैंडल पर वीडियो भी अपलोड किया है। एक पुरुष के रिटायरिंग रूम में रात में कई बार आने पर आपत्ति जता रही है। शिकायत में महिलाओं ने लिखा है कि जिस तरह से पुरुष आते जाते रहते हैं, इससे महिला यात्रियों की सुरक्षा और अस्मिता पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं की शिकायत के बाद शनिवार की देर शाम आईआरसीटीसी की ओर से एक्स हैंडल पर एक बयान जारी कर कहा कि वीडियो में जो पुरुष दिख रहे हैं, उनकी पत्नी महिला केबिन में ठहरी थी। उनके बच्चे की तबीयत ठीक न होने की वजह से उन्हें केबिन में दवा ले जाने की अनुमति दी गई थी। वह रात भर केबिन में रुके नहीं। एक बार रात और एक बार सुबह बच्चे को दवा पिलाने अंदर गए थे।