450 खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा, 381 का प्रदेश स्तरीय ट्रायल में चयन
विज्ञापन
नंबर गेम : 115 ने हॉकी में दिखाई प्रतिभा
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। 17 जून से लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में चल रहा स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए मंडलीय टीम का ट्रायल मंगलवार को समाप्त हो गया। 11 खेलों में प्रवेश के लिए 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें चयनित 381 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहीं, हॉकी में सबसे ज्यादा 115 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल विभाग और खेल संघ के सहयोग से अंतिम दिन ट्रायल हुआ। हॉकी वाराणसी के संयुक्त सचिव इदरीस अहमद ने बताया कि 115 में 19 बालिकाएं और 96 बालकों ने अपनी दिखाई। बलिया के उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू की मौजूदगी में 100, 800 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, शटल रन, बॉल थ्रो और स्किल टेस्ट लिया गया।
हॉकी के अलावा फुटबॉल में 73, क्रिकेट में 51, कुश्ती में 44, एथलेटिक्स में 32, वॉलीबॉल में 31, जिम्नास्टिक में 10, कबड्डी में 20, बैडमिंटन में चार, जूडो में एक खिलाड़ी ने हिस्सा लिया। तैराकी में कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं हुआ। ट्रायल में हॉकी के पूर्व ओलंपियन शकील अहमद, प्रशिक्षक मोहम्मद जावेद, अंकित गुप्ता, गोरख यादव, एमपाल, चंद्रभान यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।