भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के वाराणसी चैप्टर की प्रबंध समिति की वार्षिक बैठक महमूरगंज स्थित कार्यालय में रविवार को हुई। इसमें वर्ष 2026 के लिए चैप्टर पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन में सीएस नीरज कुमार तिवारी को अध्यक्ष, सीएस ज्योति खत्री को उपाध्यक्ष, सीएस अपर्णा सिंह को सचिव तथा सीएस नवीन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर चैप्टर के वर्तमान अध्यक्ष सीएस सुमित सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल में संस्थान एवं पेशे के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।