वाराणसी। पुलिस लाइन में संचालित होने वाली कमिश्नरेट कोर्ट के लिए शुक्रवार को दो अपर पुलिस आयुक्त को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप सिंह काशी जोन और एसीपी कार्यालय ज्ञान प्रकाश राय वरुणा जोन के कार्यपालक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार के लिए सुरक्षा संबंधी धाराओं के तहत न्यायालय प्रक्रिया को संपादित करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फिलहाल पुलिस लाइन के समीप कमिश्नरेट का अस्थायी न्यायालय भवन बनाया गया है। जल्द ही कमिश्नरेट की कोर्ट का कामकाज शुरू हो जाएगा। ब्यूरो