फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः आयुक्त ने बच्चों संग किया योग, पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

Wed, 25 May 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कमिश्नर दीपक अग्रवाल शास्त्री घाट पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास कर काशी के जन-जन से योग करने की आह्वान किया। 21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
योग करते वाराणसी जिले के कमिश्नर दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में अमृत महोत्सव पर 21 जून को होने वाले योग दिवस के पहले शहर में योग गंगा की अविरल धारा बह रही है। हर आम और खास प्रशिक्षण ले रहा है। जिला प्रशासन भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को वरुणा तट स्थित शास्त्री घाट पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास कर काशी के जन-जन से आवाहन किया। लोगों से योग के जरिये स्वस्थ रहने के साथ ही स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

योग के प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण को लेकर 21 मई से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के परिषदीय विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


चौथे दिन 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकाें व शिक्षकों ने योग किया। इसके बाद छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिले में कुल 1209 विद्यालयों में तीन दिनों में 97549 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व शिक्षकों को योग प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें