फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तुलसीघाट पर मुकुट पूजन के साथ आदिलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
तुलसी घाट पर रामलीला के लिए हुआ मुकुटपूजन। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
तुलसीघाट स्थित तुलसी मंदिर में सोमवार की शाम पारंपरिक मुकुट पूजन के साथ श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति की रामलीला का शुभारंभ हुआ। समिति के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने विधि-विधान से मुकुट पूजन कर महाआरती उतारी। उन्होंने कहा कि कलिकाल में जीवों के कल्याणार्थ गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस की रचना कर भारत को भक्ति सुधा से आप्लावित किया। प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र को साकार रूप देने के लिए उन्होंने जिस रामलीला का प्रादुर्भाव किया, वह आज प्रचलित सभी लीलाओं की मूलभूत ‘आदिलीला’ है। लीला मंत्री राजेश कुमार दीक्षित व विश्वनाथ यादव के संयोजन और व्यास पं. श्याम बिहारी पांडेय के निर्देशन में रामायणियों ने गोस्वामी जी की मूल हस्तलिखित पोथी से पांच दोहे व छंद गाकर लीला का श्रीगणेश किया। यह पावन रामलीला 26 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें