माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की निगरानी और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम खोले जाएंगे। इसके माध्यम से केंंद्रों एवं स्ट्रांग रूम की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डॉ. महेंद्र देव का निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा जा चुका है। इसमें कहा गया है कि जिले स्तर पर सचल दल की टीमों का गठन एक दो रोज के अंदर कर लिया जाए।
परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के प्रशिक्षण की नई व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां समझने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक जिले से तीन-तीन केंद्र व्यवस्थापकों को बुलाकर क्षेत्रीय कार्यालय में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और प्रश्न पत्रों के पैकेट खोलने के समय और तरीकों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से वीडियो भी तैयार कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में परीक्षा केंद्रों पर स्थापित स्ट्रांग रूम को खोले जाने एवं उसमें 24 घंटे सीसी कैमरे की निगरानी की व्यवस्था किए जाने की व्यवस्था करने संबंधी जानकारी दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्न पत्रों को रखने के लिए डबल लाक अलमारी को खोलने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में बने 218 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।