फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेघ मल्हार में बिखरे राजस्थानी संस्कृति के रंग, कजरी और मयूर नृत्य ने मोहा मन

विज्ञापन
मारवाड़ी महिला संगठन के कार्यक्रम में राधा कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं। स्र
विज्ञापन
मारवाड़ी समाज भवन लक्सा में बुधवार को मारवाड़ी महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने मेघ मल्हार कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुरुचि जालान और आकांक्षा गोयल के मयूर नृत्य ने खूब वाहवाही बटोरी। आरती मोदी और अनीता जसरापुरिया ने पिया मेहंदी लिया दा... और बरसन लागी बदरिया... जैसे लोकप्रिय कजरी की प्रस्तुति दी। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने लहरिया और गोटा-पत्ती से सजे राजस्थानी परिधानों में उपस्थित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। संयोजन आरती मोदी, दीपाली भालोटिया और निधि जसरापुरिया ने किया। कार्यक्रम मधु तुलस्यान और प्रीति बाजोरिया ने हास्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में संगठन के सत्र 2026–28 के लिए शपथ ग्रहण भी हुआ। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने नई कमेटी को पदभार ग्रहण कराया। नई अध्यक्ष अनीता गिनोडिया और सचिव प्रीति केजरीवाल समेत 17 पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस दौरान अनूप सराफ, संजीव शाह, पवन कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें