पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही अब जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में ठंड और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 24-25 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। इधर, बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही जारी रही। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह धूप रही लेकिन तपिश ना के बराबार है।
तीन चार दिनों से बर्फीली हवा की वजह से वाराणसी और आसपास के जिलों में गलन बढ़ गई थी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को धूप थोड़ी अच्छी रही और हवा की रफ्तार भी कम रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पढ़ेंः बनारस-चंदौली के बाद जौनपुर में भी 23 और 24 को स्कूल बंद, कुल चार दिन अवकाश