नमो घाट पर बोट रैली के लिए तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
इसका उद्देश्य लोगों को जीरो इमिशन ऊर्जा और सीएनजी के प्रति जागरूक करना है। गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि बनारस में विश्व का पहला तैरता सीएनजी स्टेशन नमो घाट पर बनाया गया है। इसी को देखते हुए सीएनजी बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट और उसके उपरांत चेत सिंह घाट पर लौटेंगे, जहां लेजर शो का आयोजन किया गया है। रैली का समापन नमो घाट पर होगा, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।