फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल काशी आएंगे सीएम योगी: पीएम आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, फुलवरिया फोरलेन का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Mon, 30 Oct 2023 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय काशी प्रवास की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में तैयारियां शुरू कर दी गई है। 31 अक्तूबर को वे अपराह्न करीब चार बजे पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर में प्रस्तावित काशी दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक कर वाराणसी के विकास पर फीडबैक भी लेंगे। मंगलवार की रात वे फुलवरिया फोरलेन सहित पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय काशी प्रवास की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में तैयारियां शुरू कर दी गई है। 31 अक्तूबर को वे अपराह्न करीब चार बजे पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। रात वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और पूरी हो चुकी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। अगले दिन सुबह वे लखनऊ रवाना होंगे। 23 सितंबर को काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में आने का वादा किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नवंबर में आठ से 10 तारीख के बीच में काशी दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे में ही पीएम मोदी के आगमन की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें