फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल वाराणसी आएंगे CM योगी: PM Modi के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Thu, 16 Mar 2023 03:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम सर्किट हाउस में पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दौरान लोकार्पण और शिलान्यास की सूची भी तय होने की उम्मीद है। इसके बाद वे पीएम मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी निरीक्षण कर इस पर भी निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियां परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को काशी में प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सीएम शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम से निजात के लिए किए गए प्रयासों पर भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम सर्किट हाउस में पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दौरान लोकार्पण और शिलान्यास की सूची भी तय होने की उम्मीद है। इसके बाद वे पीएम मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी निरीक्षण कर इस पर भी निर्णय करेंगे।

कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारी तेज
देर रात सीएम परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इससे पहले वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार से ही भवनों की रंगाई-पोताई कराई जाने लगी है।

विज्ञापन

 
Trending Videos

वृहद बनारस की भी तय होगी रूपरेखा

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर प्रस्तावित वृहद बनारस परिक्षेत्र की रूपरेखा भी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तय होगी। काशी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री के साथ कई विभागों के प्रमुख अधिकारी भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और प्रयागराज मंडल के करीब 14 जिलों को समाहित कर कलस्टर के मुताबिक विकास की योजना बनाई जाएगी। वृहद बनारस योजना को मूर्त रूप देने के लिए जल्द ही सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें