फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, समीक्षा बैठक में दिए कई खास निर्देश

Tue, 07 Jul 2026 05:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम काशी दौरे पर  पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए।  
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए अलग द्वार की व्यवस्था की जाए। काशी के लोग रोजाना सुबह 4:15 बजे से रात 10:45 बजे तक गेट नंबर चार से दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहली बार हुई है।

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, बेहतर समन्वय स्थापित करके कार्य करे। किसी भी श्रद्धालु या आमजन को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परिवहन और रेलवे के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि भीड़ नियंत्रण व बेहतर सुरक्षा श्रद्धालुओं को मिल सके। श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं मिल जाएं। सफाई, पेयजल, खोया-पाया केंद्र, स्वास्थ्य और आपदा के बेहतर प्रबंधन, निशुल्क लॉकर आदि उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने सीएम का काशीवासियों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशी के लोगों की अलग द्वार की मांग लंबे समय से थी। नीलकंठ तिवारी ने सीएम से ये भी अनुरोध किया कि प्रशासन यह व्यवस्था करे कि सावन में मैदागिन से गोदौलिया तक किए जाने वाले बैरिकेडिंग से स्थानीय व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। वहां पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था रहे। सीएम ने बैरिकेड्स लगाने में सावधानी बरतने को कहा साथ ही बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंदिर व्यवस्था में लगे कार्मिकों की ड्यूटी में बदलाव करने को कहा ताकि वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी नहीं होने पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें