फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी आ रहे हैं सीएम योगी: सारनाथ में दो पुस्तकों का करेंगे विमोचन, प्रोटोकॉल जारी, तैयारियां तेज

Fri, 14 Oct 2022 07:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज वाराणसी दौरा रहेगा। सीएम योगी गोरखपुर से चलकर करीब तीन बजे वाराणसी के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आ रहे हैं। खबरों की मानें तो सीएम के काशी आने के लिए प्रोटोकॉल जारी हो चुका है। सीएम योगी गोरखपुर से चलकर करीब तीन बजे वाराणसी के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सीएम सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

इस दौरान सीएम देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। गौरतलब है कि देव दीपावली पर वाराणसी में कई आयोजन होंगे। जिसकी समीक्षा करने सीएम योगी आदित्यनाथ बनारस पहुंच रहे हैं। 

बता दें कि सीएम योगी 100 बार काशी आने वाले यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। वहीं ये उनका 101वां दौरा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दोनों कार्यकाल में अब तक 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें