फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में CM Yogi: बाबा विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, कल करेंगे 'मोदी@20' का विमोचन

Thu, 08 Sep 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार शाम वाराणसी पहुंच चुके हैं। मऊ से सड़क मार्ग द्वारा उनका वारणसी आगमन हुआ।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का सीएम योगी ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार शाम वाराणसी पहुंच चुके हैं। मऊ से सड़क मार्ग द्वारा उनका वाराणसी आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने सीएम ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों  के निर्माण कार्य के साथ ही अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर का जायजा लिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जौनपुर और गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से लौटकर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 का विमोचन करेंगे। 
विज्ञापन

सीएम योगी पहुंचे बाबा कालभैरव के दरबार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव के दरबार में दर्शन पूजन किया। रात आठ बजे सीएम योगी कालभैरव मंदिर पहुंचे। इस दौरान पुजारी महेंद्र दुबे ने भैरव अष्टक मंत्र के जाप से पूजन-अर्चन कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा काल भैरव को तेल, धूप, रुद्राक्ष, की माला और मिष्ठान का भोग चढ़ाया। करीब 15 मिनट तक मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए निकल गए। इस दौरान उनके साथ मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डा. नीलकंठ तिवारी समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें