फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी आ रहे हैं सीएम योगी: जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में होंगे शामिल, ये है शेड्यूल

Sat, 26 Aug 2023 08:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। देर रात काशी से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न बाद करीब चार बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की तरफ से मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज में भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। देर रात काशी से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न बाद करीब चार बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। वहां विश्राम के बाद वे नदेसर स्थित होटल में रात्रि भोज में शामिल होंगे।

दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे मुख्य सचिव

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्य सचिव फुलवरिया फोरलेन के निर्माणाधीन हिस्से को भी देखने जा सकते हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण व अन्य कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। रविवार को नमो घाट सहित अन्य परियोजनाओं को देखने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें