फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सीएम ने देखी एक-एक बारीकियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; बोले- 'पीएम के सामने दिखे भव्य काशी'

Fri, 15 Dec 2023 09:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के 17-18 दिसंबर को वाराणसी दौरे और काशी तमिल संगमम के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खाली प्लॉट और पार्क से गंदगी हटाई जाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी में काशी का भव्य स्वरूप तैयार करें। सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। पीएम के काशी प्रवास के दौरान उत्सव जैसा माहौल दिखाई देना चाहिए। कार्यक्रमों के दौरान जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था बनाई जाए। सुगम यातायात सुनिश्चित होना चाहिए। ट्रैफिक प्लान बेहतर बनाकर इसे अमल में लाएं।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के 17-18 दिसंबर को वाराणसी दौरे और काशी तमिल संगमम के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खाली प्लॉट और पार्क से गंदगी हटाई जाए। इसका मैनेजमेंट स्वयंसेवी संस्थाओं को दिया जाए, ताकि इनका उचित रख-रखाव होता रहे। काशी को प्लास्टिक मुक्त करना है। स्ट्रीट वेंडर का उचित पुनर्वासन किया जाए। उन्होंने सेफ सिटी की जानकारी ली है। साथ ही कहा कि सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं। विकसित भारत यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि शासन की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद तक जरूर पहुंच सके। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत यात्रा से जुड़ने के निर्देश दिए।

 

नक्शों की समस्या का जल्द करें समाधान

मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को मकानों के नक्शे से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए कहा। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानचित्र के लंबित प्रकरण शीघ्र ही निस्तारित कर दिए जाएंगे। सीएम योगी ने महायोजना के लिए मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए कहा। सभी कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण की भी जानकारी ली जिस पर मंडलायुक्त ने बताया कि 20 फीसदी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी संभावित स्थलों पर प्रशासन के द्वारा की गयी तैयारियों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताई। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने काशी तमिल संगमम के संबंध में की गयी तैयारियों को पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें