फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: CM योगी बोले- 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा, विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए

Mon, 21 Oct 2024 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सीएम योगी ने कहा कि 10 वर्ष में काशी में 34 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं। इसी तरह 10 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 10 वर्ष में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार होते और मूर्त रूप लेते देखा है। भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। रोड, एयर कनेक्टिविटी, वाटर-वे या रेलवे-पब्लिक ट्रांसपोर्ट, नगरीय क्षेत्रों की मेट्रो व रैपिड रेल की सुविधा हो, प्रत्येक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर का आज आधुनिक मॉडल देखने को मिला है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि 10 वर्ष में काशी में 34 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं। इसी तरह 10 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। दीपावली के पहले काशीवासियों को 3200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार प्राप्त हो रहा है।  

पांच जीआई क्राफ्ट से पीएम मोदी का हुआ अभिनंदन
सिगरा स्टेडियम में मोदी का स्वागत पांच जीआई उत्पाद भेंट करके किया गया। सीएम ने काशी की जनता की तरफ से जीआई क्राफ्ट देकर सम्मान किया। स्पोर्ट्स मोमेंटो में शामिल बैट, बाॅल, फुटबॉल और हॉकी पर नक्काशी और बनारसी मीनाकारी की गई है। अंगवस्त्र पर परंपरागत खेल जैसे कुश्ती, नौकायन, मार्शल आर्ट, जूडो, तलवार बाजी, कूद, भाला फेंक, खोखो, वेट लिफ्टिंग के साथ ही ओम नमः शिवाय लिखा हुआ जरदोजी क्राफ्ट भी पीएम को भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें