फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, पिंडरा में किया स्थलीय निरीक्षण

Mon, 20 Dec 2021 06:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  23 दिसंबर को 1500 करोड़ रुपये की सौगात देने के लिए  वाराणसी आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे। 
विज्ञापन
पिंडरा में जनसभा स्थल पर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 दिसंबर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। वो सबसे पहले पिंडरा के करखियांव में होने वाली जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद अपराह्न करीब तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित व शिलान्यास वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वे पिंडरा के करिखयांव जाएंगे। यहां जनसभा स्थल पर तैयारियों की जानकारी लेने के बाद वे लखनऊ लौट जाएंगे।

पीएम मोदी काशीवासियों को देंगे 1500 करोड़ की सौगात
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 23 दिसंबर को काशी आएंगे। इस दौरे में वह काशीवासियों को 1500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इसमें सीरगोवर्धनपुर में संत रविदास मंदिर में बने लंगर हॉल को भी श्रद्धालुओं को समर्पित करेंगे। इसके अलावा छह वार्डों में होने वाले कार्यों के साथ ही लहरतारा से मोहनसराय तक फोर लेन सड़क का भी शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी बोले- वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें