फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Diwali: काशी में इस अंदाज में दिखे सीएम, बोले- न केवल काशी,बल्कि दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बना देव दिवाली

Tue, 28 Nov 2023 11:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देव दीपावली पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी, बल्कि देश व दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बन गया है।
विज्ञापन
काशी में इस अंदाज में दिखे सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देव दीपावली का दीया विश्वास, विकास, वैभव और वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक है। देवाधिदेव महादेव की कृपा से समूची धरा इनके दिव्य आलोक से सदैव दीप्त रहे।

देव दीपावली पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी, बल्कि देश व दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बन गया है। दो वर्ष पहले काशी की देव दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सहभागी बने थे। आज देव दीपावली में लाखों दीप जल रहे हैं। इस कार्यक्रम के साक्षी दुनिया के 70 देशों के राजनयिक बने हैं यानी प्रधानमंत्री के कारण 70 देशों की उपस्थिति एक साथ काशी में हुई है।

सीएम ने कहा काशी अविनाशी है। यह देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ का धाम है। मनुष्य अमावस्या को दीपावली मनाते हैं तो पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली आज के दिन कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा का हिस्सा रहा है। सीएम ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में मां गंगा के सानिध्य में सभी राजनयिकों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें