फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इलाज में लापरवाही बरतने पर क्लीनिक पर लगा 8 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इलाज में लापरवाही बरतने के लिए हरहुआ के शांति आश्रम स्थित सेचना क्लीनिक व जच्चा बच्चा केंद्र पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसे इलाज में खर्च हुए 1.26 लाख रुपये पीड़िता को देने के लिए कहा है। 45 दिन के अंदर पैसे नहीं देने पर इस रकम को छह प्रतिशत ब्याज के साथ देना होगा।
विज्ञापन

खेवली निवासी सागर प्रसाद सिंह की पत्नी संगीता देवी को पेट में दर्द था। उन्हें हरहुआ के शांति आश्रम स्थित सेचना क्लीनिक व जच्चा बच्चा केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया। इससे हाथ में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टर ने मलहम लगाने को कहा। लेकिन उन्हें आराम नहीं हुआ। परिजन उसे बीएचयू अस्पताल ले गए, जांच में पता चला कि गलत इंजेक्शन लगाया गया था। बीएचयू के डॉक्टरों ने बताया कि संगीता को हाथ में गैंगरीन हुआ है, जीवन बचाने के लिए बाएं हाथ काटने की सलाह दी। इस दौरान इलाज में 1.26 लाख रुपये खर्च हुए और महिला का हाथ काटना पड़ा। इस पर पीड़िता के पति सागर प्रसाद सिंह ने बड़ागांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया और आयोग में शिकायत की। परिवादी ने इलाज में हुए खर्च 8.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और परिवार को हुई परेशानी के लिए 10 लाख की रकम दिलवाने की मांग की। इस पर आयोग ने पीड़िता इलाज में हुए खर्च और क्षतिपूर्ति देने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें