फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बरेका के बाबू और एक अफसर को CBI ने लखनऊ किया तलब, भ्रष्टाचार मामले में होगी पूछताछ

Sat, 08 Oct 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका)  के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर मामले की जांच में सीबीआई ने बरेका के एक बाबू और एक अफसर को लखनऊ तलब किया है। 
विज्ञापन
बरेका का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका)  के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर मामले की जांच में सीबीआई ने बरेका के एक बाबू और एक अफसर को लखनऊ तलब किया है। अफसर और बाबू से शनिवार तक पूछताछ की जाएगी। इस दौरान सिविल इंजीनियर की तैनाती के समय से टेंडर, बिल पास कराने आदि कई कार्यों के बारे में बाबू से जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, इंजीनियर ओमप्रकाश के ऊपर बैठे अफसर पर सोनकर के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का आरोप है। बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से तीन लाख का घूस लेते हुए सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को सीबीआई ने 16 सितंबर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

फुलवरिया स्थित राणा नगर कॉलोनी से सोनकर के मकान से साढ़े सात लाख नकदी और आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके बाद बरेका ने भी इंजीनियर की आंतरिक जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें