फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेसमेंट खाली कर पार्किंग की व्यवस्था कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीए सभागार में बुधवार को अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने जोन 2 की समीक्षा की। सील प्रकरणों की जांच, बेसमेंट खाली कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। लंबित शमन मानचित्रों की समीक्षा की। जल्द से जल्द मानचित्र निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वाले निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन, विधिक कार्रवाई करने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। सचेत किया अधिकतम 1 सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण कराएं। शहर में हो रहे अनियोजित विकास, अवैध प्लॉटिंग का चिह्नांकन कर नियमानुसार कार्रवाई कराएं। जोन-2 के वार्ड सारनाथ, आदमपुर, जैतपुरा में शमन शुल्क के मद में कुल 7,82,916 रुपये जमा कराया। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अब तक कुल शमन धनराशि 5,81,83,057 रुपये जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें