पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी में बृहस्पतिवार को स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ राम पूजन पटेल ने किया। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से 16 से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई की गई। एक दिन-एक घंटा-एक साथ अभियान चलाया गया। इसमें बच्चों के साथ शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में सफाई कर श्रमदान किया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षकों और बच्चों ने विद्यालय में लगे फूल - पौधों के क्यारियों की सफाई करते हुए स्वच्छ विद्यालय और हरित विद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। बीईओ ने कहा कि शिक्षक भी बच्चों के साथ इस अभियान में लगेंगे तो बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह, विभा यादव, वीणा श्रीवास्तव, मीना यादव, मीनू शुक्ला मौजूद रहे।