फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलकर्मियों ने आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ और प्रयागराज रामबाग सहित विभिन्न स्टेशनों पर सफाई की। कर्मचारियों ने प्रभातफेरी और नुक्कड़ नाटक किए। यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए स्लोगन, पोस्टर और बैनर का इस्तेमाल किया। स्वच्छ प्रसाधन और स्वच्छ संवाद कार्यक्रम भी हुए। अभियान में कार्यालयों, शौचालयों और प्रतीक्षालयों की सफाई हुई। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें