फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमंदिर स्थित काशी व्यायामशाला में बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सफाई मित्रों व सुपरवाइजरों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए जो ऐतिहासिक व्यवस्था की, उसमें सफाई मित्रों का सबसे बड़ा योगदान था। इस मौके पर नलिन नयन मिश्र, पार्षद कनकलता मिश्रा, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, संतोष सोलापुरकर, दिलीप साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें