फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विरासत को पीढि़यों तक पहुंचाती हैं क्लासिक फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटैक वाराणसी चैप्टर ने छावनी स्थित होटल में फिल्म चर्चा, सिनेमा विरासत संवाद का आयोजन किया। इसमें क्लासिक सिनेमा और सांस्कृतिक विरासत पर विमर्श हुआ। कार्यक्रम संयोजक अशोक कपूर ने कहा कि क्लासिक फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं। वे अपने समय की संस्कृति, स्थापत्य, सामाजिक मूल्यों और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होती हैं। निर्मल जोशी और कर्नल संदीप शर्मा ने क्लासिक फिल्मों पर विचार प्रस्तुत करते हुए फिल्मों में दर्शाए गए ऐतिहासिक स्थलों, परंपराओं, कला और सांस्कृतिक मूल्यों को रेखांकित किया। जेरेमी ओल्टमैन ने बताया कि सिनेमा विरासत संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान चयनित फिल्मों की वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गईं। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें