फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आठ अगस्त से आईआईटी बीएचयू में शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अगस्त को छात्रों को करनी होगी रिपोर्टिंग
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में दाखिला लेने वालों छात्रों को सात अगस्त को संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। आठ अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी। रिपोर्टिंग की तारीख पर सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है।आईआईटी बीएचयू में 1589 सीटों पर दाखिला होना है। इसमें 1163 बीटेक, इंटीग्रेटेड डुअट डिग्री में 400 और आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन में 26 सीटें हैं।
सीट आवंटन के दूसरे चरण की काउंसिलिंग में रविवार तक आईआईटी बीएचयू में 1571 सीटों पर छात्रों ने फीस जमा कर दी है। अब केवल 18 सीटें बची हैं। मैकेनिकल विभाग के प्रो. एपी हर्षा की देखरेख में काउंसिलिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि छात्रों को संस्थान में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 29 जुलाई से वेबसाइट खोली जाएगी। सात अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा इसके बाद साइट बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम
नए सेमेस्टर के छात्रों के लिए तीन दिन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा जाएगा। जो सात अगस्त से 9 अगस्त तक चलेगा। इसमें नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को कैंपस में होने वाली अलग-अलग एक्टिविटी की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही एक परिचय सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र अपना परिचय देंगे और एक दूसरे को जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें