काशी विद्यापीठ में 24 अक्तूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा, कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि जिले में 24 अक्तूबर को आयोजित एयर शो की वजह से यातायात व्यवस्था को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पठन-पाठन स्थगित रहेगा। इस तिथि को सभी विभाग एवं कार्यालय खुले रहेंगे।