वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल के मल्हान बस्ती में जमीन की सफाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले। धारदार हथियार के हमले में अजय सोनकर के बाएं पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया, जबकि ईंट लगने से आंख के पास चोट आई। वहीं, पथराव में दूसरे पक्ष की महिला की तीन साल की भांजी घायल हो गई। अजय के आरोप पर रवि, चिंटू, कुमकुम और प्रिंस उर्फ बाबा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। कुमकुम सोनकर ने आरोप लगाया कि जमीन की सफाई के दौरान सुजल, अजय, अनीता और रूपा सहानी उर्फ पिंकू ने लाठी-डंडों से हमला किया। घर में घुसने पर पथराव किया, जिससे बच्ची घायल हो गई। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो