समारोह: श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में नेत्रदाता परिवार सम्मान समारोह। सुबह 10 बजे।
कजरी महोत्सव: भारतीय पशुपालक संघ की ओर से सामुदायिक केंद्र पूरनपट्टी स्थित रविदास मंदिर पर कजरी महोत्सव। सुबह 10 बजे।
स्थापना दिवस: खत्री हितकारिणी सभा महिला शाखा की ओर से 15वें स्थापना दिवस पर होटल सूर्या कैंटोंमेंट पर कार्यक्रम। अपराह्न 3.30 बजे।
पौधरोपण: रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल, दी स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से चांदपुर औद्योगिक आस्थान में पौधरोपण। शाम 4 बजे।
कार्यक्रम: रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नाॅर्थ की ओर से होटल कैस्टिलो सिगरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम। शाम 4 बजे।
महामहोत्सव: इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड में राधाष्टमी पर महामहोत्सव। शाम 4 बजे।
सम्मान: अग्रहरि समाज की ओर से पराड़कर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह। शाम 6 बजे।
तीजोत्सव: भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा की ओर से सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का समापन और तीजोत्सव। रात 8 बजे।