सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रयल मंगलवार को संपन्न हो गया। चयन ट्रायल लोहटिया स्थित द मिलिनियम फाउंडेशन स्कूल में हुआ। इसमें छह स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ताइक्वांडो कोच हरिप्रिया चौरसिया ने बताया कि चयन ट्रायल में पांच जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और मिर्जापुर के खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें सर्वाधिक आठ खिलाड़ी बाल भारती स्कूल के खिलाड़ियों का चयन हुआ। टीम में जिया केशरी, नंदनी मद्देशिया, अनिष्का गुप्ता, आराध्या गुप्ता, आराध्या कुमारी, अनन्य श्रीवास्तव, राशि अवस्थी, अन्नपूर्णा गुप्ता, रूद्र वर्मा, उज्जवल वर्मा और विंध्य गुप्ता शामिल हैं। संवाद