फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के आह्वान पर रविवार को रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के महिला कल्याण संगठन की ओर से वाराणसी के साथ ही कई जगहों पर प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के रेल कर्मचारियों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी की अध्यक्षा वाणी जैन ने अधिकारी क्लब, लहरतारा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। बताया कि हर ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनका वितरण नई दिल्ली में आयोजित महिला दिवस समारोह में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उधर, बरेका में आयोजित अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता में बरेका कर्मचारियों के 267 बच्चों ने भाग लिया। बरेका महिला कल्याण संगठन सचिव एवं वरिष्ठ कार्यकारी सदस्या पूजा मौर्या एवं सुनीता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें