फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय का 54वां वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच दिवसीय भाईजी जयंती महोत्सव का भी समापन हो गया। कार्यक्रम में दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शुरुआत अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों की सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। कथावाचक पं शशिशेखर महाराज ने कहा कि शारीरिक अक्षमता कभी भी हौसलों की उड़ान को नहीं रोक सकती। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभापति कृष्ण कुमार जालान और सचिव अखिलेश खेमका ने अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट किए। विद्यालय पत्रिका का विमोचन भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापक, कर्मचारी और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें