श्री तिलभांडेश्वर महादेव शिव बरात समिति की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन पर रविवार को पांडेय हवेली के मंदिर परिसर में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय गुप्ता और मंदिर के महंत शिवानंद गिरि ने इसमें शामिल बाल कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वागत समिति के अध्यक्ष रामबाबू यादव और कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रजापति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मन्नालाल विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर रवि प्रकाश चक्रवाल, मंगल प्रजापति, विजय प्रजापति, रोहित, रविशंकर आदि रहे। संवाद